राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

परसा में छात्राओं के बीच सैनेटरी नैपकिन का हुआ वितरण

परसा में छात्राओं के बीच सैनेटरी नैपकिन का हुआ वितरण

विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

परसा (सारण)  परसा प्रखंड क्षेत्र परसौना पंचायत में स्थित जेडी प्रोजेक्ट इंटर महिला कॉलेज के छात्रओ के बीच भारत सरकार स्त्री स्वाभिमान के तहत इंटेलीस परिवार के द्वारा सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।इस दौरान बीडीओ रजत किशोर सिंह ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा ही वर्तमान समय मे लडकिया अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से अधिक जागरूक हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए हम सभी को अपने मन के साथ तन की भी साफ सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। लड़कियां अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहें ताकि आगे चलकर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटेलस के निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि भारत सरकार लड़कियों के स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक और गंभीर है। यही कारण है कि आज लड़कियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर नि  शुल्क हाई जैनिक सेनेटरी नैपकिन का वितरण करा रही है।उन्होंने कहा कि ये केंद्र प्रायोजित योजना है। जिसका इंटेलस संस्था की ओर से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। इस मौके पर जेडी प्रोजेक्ट इंटर स्तरीय विद्यालय, परसौना के प्रभारी प्रचार्य डॉ अशोक कुमार आलोक, शिक्षक रमेश कुमार सुमन, एन वाई विकास कुमार, डॉ अवधेश कुमार लाल कर्ण, डॉ विजय कुमार, अरुण कुमार झा, पुलिस कुमार, उपेंद्र कुमार राय, गोविंद वल्लभ, शिक्षिका उषा कुमारी, जितेश राज, शिक्षक अनीश सिंह, कविता कुमारी एवं स्मिता सिंह के अलावे लिपिक इंदु कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।