एक शराबी गिरफ्तार, आठ लीटर देशी शराब बरामद
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हाता बिशुनपुरा गांव से आठ लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को देखकर अवैध शराब के धंधेबाज अमरजीत राम मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने मौके से भुईली गांव निवासी शराबी तेरस यादव को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शराबी की चिकित्सीय जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पुलिस फरार अवैध शराब के धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन