पत्नी की शिकायत पर शराबी पति जेल भेजा गया
एकमा (सारण)। पुलिस सर्किल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राजकमल प्रसाद को पुलिस ने शराब के नशे में पत्नी व परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया गया है कि शराब के नशे में राजकमल प्रसाद अपनी पत्नी हेमा कुमारी को मानसिक व शारिरिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर परिजनों के साथ दुरव्यवहार व मारपीट करता था। शराबी राजकमल के दुर्व्यवहार व मारपीट से परेशान होकर इनकी पत्नी हेमा ने रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने शराबी राजकमल प्रसाद को शराब के साथ गिरफ्तार कर चिकित्सीय जांच पड़ताल के बाद जेल भेज दिया। रामपुर गांव में पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए लोगों ने अवैध शराब की बिक्री में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने की मांंग की है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन