मारपीट की वारदात में छह घायल
एकमा (सारण)। पुलिस अंचल के महम्मदपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में रम्भु नाथ महतो, सुख नन्दन महतो, दीपक कुमार, लाईची देवी, कुणाल महतो व राज कुमार शामिल हैं। घायलों का आवश्यक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में प्रभारी चिकित्सक डॉ. साजन कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग