बिहार बोर्ड परीक्षाथी के लिये ऑनलाइन सत्र का आयोजन
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। पानापुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर गाँव में आर पी एजुकेशनल हब के निर्देश मनीश कुमार पांडेय के द्वारा बिहार बोर्ड छात्रों के लिये ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यकर्ता निरज कुमार सिंह थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता एमडी बाल विद्यालय के प्रचार्य श्री राजेन्द्र पांडेय के द्वारा कि गई। सत्र के प्रशिक्षक निरज कुमार सिंह के द्वारा छात्रो को ओएमआर शीट पर प्रशिक्षण दिया गया, एवं साठ सेकेंड का आऊटडोर एक्टिविटी के तहत परीक्षा में समय के सदुपयोग कि कला सिखाये गए। वही उत्तर प्रदेश, बहराइच जिला में नीति आयोग, भारत सरकार प्रोजेक्ट में कार्यरत आकाश कुमार, गांधी फेलो ने बोर्ड परीक्षा को जिंदगी का मेंन टर्निंग पॉइंट छात्रो को बताया। छात्र आदित्या ने वैज्ञानिक, नेहा ने एसपी, गोविंदा ने IAS, निहाल ने आर्मी ऑफिसर, सोनी ने शिक्षक एवं विवेक ने इंजीनियर बनाना अपने जिंदगी का सपना बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग