एआईएसएफ के प्रखंड सम्मेलन का हुआ आयोजन
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा प्रखंड इकाई एआईएसएफ का सम्मेलन खैरा में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर हुए चुनाव में सचिन कुमार यादव प्रखंड सचिव तथा कुंदन कुमार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए।सम्मेलन में छात्रों को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि छात्रों का पहला कर्तव्य है कि वे पढ़ाई करें साथ हीं पढ़ाई में होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन एवं सरकार से लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई करें। समाज और देश को विकसित करने के लिए ये ज़रूरी कदम होगा। राज्य-पार्षद अमित नयन ने कहा कि छात्रों एवं युवाओं की एकजुटता से ही देश में खुशहाली एवं समृद्धि धरातल पर लायी जा सकती हैं। सम्मेलन के अंत में 25 सदस्यीय नगरा प्रखंड इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। खुशी कुमारी एवं आशीष कुमार पांडे को सह सचिव,नीतेश कुमार पांडे,नेहा कुमारी एवं खुशी कुमारी को उपाध्यक्ष व गोविंदा कुमार को चुना गया। वहीं 25 सदस्यीय दल में आदिति सिंह, पंकज कुमार, लक्ष्मण कुमार,जहांगीर आलम, साक्षी सिंह, संतोष राम, विनय कुमार पांडे,राहुल कुमार, रामबाबू यादव, अल्फिया प्रवीण, प्रीति प्रियदर्शी, करीना कुमारी, वंदना कुमारी आदि चुनें गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग