नगरा के प्रखंड कर्मियों को लगाया गया कोविड- 19 का टिका

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा परिसर में गुरुवार को प्रखंड के पदाधिकारी और कर्मचारी को कोविड वैक्सीनेशन का टीका लगाया गया।यहाँ बतादे की सर्वप्रथम नगरा बीडीओ श्रीनिवास तथा सीओ मोहित कुमार सिन्हा ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लिया।इसके साथ ही प्रखंड के तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी जिनका नाम आज के वैक्सीनेशन प्रोग्राम लिस्ट में था,वे सभी वैक्सीन लेने पहुंचे थे।वहीं हेल्थ मैनेजर ओमप्रकाश ने बताया कि 37 लोगो का टीका लगाया गया है।इस अवसर पर पीएचसी के चिकित्सक,एएनएम, आशा समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग