जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कैंपस में श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह का किया गया कार्यक्रम
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कैंपस में गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह का कार्यक्रम किया गया । इसमें कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण सिंह ने राम जन्मभूमि निधि संग्रह में ₹51000 दिए तथा उन्होंने कहा कि राम के काम पूरे समाज को आगे आकर करना चाहिए। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर पूनम सिंह के नेतृत्व में किया गया। विभाग संचालक विजय, जिला संचालक सरोज, विश्व हिंदू परिषद के विशाल कनोडिया, राजीव तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग