आदेश का पालन महाविद्यालयों में सही तरीके से हो रहा है कि नहीं, जांच करने निकले कुलपति
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति गुरुवार को विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेश का सही पालन महाविद्यालयों में हो रहा है कि नहीं इसकी जांच के लिए अहले सुबह निकले। गौरतलब है कि इंटरमीडिएट परीक्षा के कारण सभी महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र बना करके इंटर की परीक्षा ली जा रही है। इस बाबत स्नातक एवं उच्च स्तर के विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग द्वारा यह आदेश निर्गत किया गया था कि परीक्षा काल में भी महाविद्यालयों में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसके निरीक्षण के लिए गुरुवार को जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली गंगा सिंह महाविद्यालय में गए तथा जाकर के शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं क्लास का निरीक्षण करते हुए प्राचार्य डॉ इंदु सिंह से उपस्थिति पंजी की मांग की । इस पर प्राचार्य ने उपस्थिति पंजी की छाया कॉपी ला करके दिया। शिक्षकों की उपस्थिति दर्शनशास्त्र में दो , रसायन शास्त्र में चार , जंतु विज्ञान में 6 , इतिहास में तीन , भौतिक विज्ञान में 6 , अर्थशास्त्र में एक मिली। यह देखते हुए कुलपति ने प्राचार्या को यह आदेश दिया कि सभी शिक्षक अपनी उपस्थिति पंजी में 1,2,3 के क्रम में उपस्थिति बनाएं और अनुपस्थिति में अंग्रेजी के अल्फाबेट लेटर ए को लिखें। औचक निरीक्षण के दौरान कुलपति के साथ सीसीडीसी प्रोफेसर हरीश चंद्र एवं अन्य मौजूद थे। उक्त बातो की जानकारी जेपीयू के पीआरओ ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग