डुमरसन में दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार को ले हुआ भूमि पूजन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण) । प्रखंड के डुमरसन में गुरुवार को श्री दुर्गा मंदिर के जर्जर अवस्था को देख जीर्णोद्धार को लेकर मंडप प्रागंण में विधि विधान से भूमि पूजन किया गया। पूजा का कार्य आचार्य धीरज तिवारी ने मंत्रोच्चार से किया। सर्वप्रथम मंडप प्रागंण को चारों कोनों को विधिवत बांधा गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जो मंडप प्रागंण के चारों तरफ का परिक्रमा कर पहुंची। शोभायात्रा में माता की जयकार से पूरा इलाका गूंज उठा। इस दौरान पीलर निकालने के लिए ढलाई को लेकर ध्वजारोहण के बाद भूमि पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर यजमान हीरालाल साह ने बताया कि मंदिर वर्षों पुराना है जो जर्जर अवस्था में हो गया था जिसका नव निर्माण के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर भूमी पूजन किया गया है। मौके पर श्याम बाबू, कृष्णा जी, देवनारायण साह समेत दर्जनों भक्त उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग