जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने की मारपीट, महिला घायल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव में दो पट्टीदारों के बीच आलू के खेत में आलू निकालने के दौरान जमीनी विवाद में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान खैरपुर गांव निवासी उमरावती देवी उम्र- 45 पति शिवपूजन सिह के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसको यहां बक्सीस में जमीन मिला है।उसी में विवाद के दौरान मारपीट हो गई जिसमें वह घायल हो गई।मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है जिसमें कपिलदेव पाण्डेय, मंगल पाण्डेय, रेखा देवी पति संजय पाण्डेय, रजनीश कुमार, मनीष कुमार को मारपीट के आरोपित किया है।मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग