पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में मनी
एकमा (सारण)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा के एकमा बाजार नगर पंचायत के गंजपर स्थित पुराना पोखरा के घाट व खेल मैदान की सफाई की गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस आयोजन में भाजपा एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता चैतेंद्रनाथ सिंह, गौरव कुमार सिंह किशन, हरेश्वर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विभूति नारायण तिवारी, दही बाबा, शेखर सिंह, वीरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह आदि अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग