भावी मुखिया प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
बनियपुर (सारण)। कन्हौली मनोहर पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी ने जन सम्पर्क अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पंचायत में विकास कार्यों को लेकर आम जन मानस में मायूसी है। एक-एक मतदाताओं से सम्पर्क साधने के बाद कन्हौली मनोहर के मुखिया प्रत्याशी रम्भा देवी के पति वीरेंद्र कुमार राम ने बताया कि पंचायत में सभी वर्ग समुदाय का व्यापक समर्थन व प्यार मिल रहा है। पंचायत के सर्वांगीण विकास के साथ जन जन तक उनके हक को पहुंचाने का काम करूंगा। इस मौके दर्जनों समर्थक जन संपर्क अभियान में शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग