सहाजितपुर बाजार में नाला का पानी एनएच पर गिरने से लोग हलकान
बनियपुर (सारण)। प्रखंड सहाजितपुर मुख्य बाजार के एनएच 331 पर ग्रामीण बैंक व पोस्ट आफिस ले सामने हाल ही में बने नाला के सही निर्माण नही होने के कारण नाला का जल निकासी अवरुद्ध हो रहा है। जिससे जल जमाव व गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को काफी परीशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही आसपास के लोगों को संक्रमण का खतरा सत्ता रहै है। इसके कारण लोगों में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। हाल ही में मुख्य बाजार का नाला निर्माण हुआ है। वहीं संवेदक के द्वारा नाला के जल निकासी पर ध्यान नहीं दिया गया है। जिससे भारी समस्या उतपन्न हो गयी है। स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार कृष्ण गुप्ता, श्रीकान्त प्रसाद, विजय प्रसाद आदि ने बताया कि गन्दे पानी पानी की बदबू से परीशानी हो रही है। वही गन्दे पानी पार कर आना-जाना पड़ता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग