मनरेगा पीओ को ग्रामीण विकास मंत्री ने किया सम्मानित
छपरा( सारण)। प्रखंड के मनरेगा में कार्य करने वाले अकुशल मज़दूरों द्वारा सफल पूर्वक कार्य कराने तथा समय से उनकी मजदूरी का भुगतान करने पर खुश होकर माननीय ग्रामीण विकास मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा वित्तिय वर्ष 2020-21 के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी इसुआपुर नदीम अहमद को ज्ञान भवन, पटना में सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधान सचिव अरविंद चौधरी एवं मनरेगा कमिश्नर सीपी खंडूजा ने उप विकास आयुक्त, सारण और इसुआपुर के सभी मनरेगाकर्मी को बधाई दी। इस बाबत पीओ नदीम अहमद ने कहा कि इस सम्मान से वे काफी उत्साहीत है, आने वाले दिनों में वे अपनी पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। इधर इसुआपुर के गण्यमान्य लोगों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग