राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में दो युवक जख्मी एक युवक की स्थिति गंभीर, पीएमसीएच रेफर

छपरा शहर में हुई चाकूबाजी में दो युवक जख्मी एक युवक की स्थिति गंभीर, पीएमसीएच रेफर

  • घटना में घायल दूसरे युवक का सदर अस्पताल में चल रहा है अपचार

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण)। छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत छात्रधारी बाजार मोहल्ला में हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं दूसरे युवक का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र के शिव बाजार मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जनार्दन चौधरी का 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार बताया गया है। वहीं जख्मी दूसरा युवक भी स्थानीय थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार मोहल्ला निवासी गुलाब साह का 40 वर्षीय पुत्र विजय साह बताया गया है। चाकूबाजी का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय साह का अपने पड़ोसी अजय साह के साथ पूर्व से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विजय बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच अजय साह के पुत्र सूरज एवं राहुल ने उनकी बाइक में अपनी बाइक से ठोकर मार दिया और उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उन दोनों ने नवीन नाम के एक युवक को बुलाकर विजय पर चाकू से हमला करवा दिया। इस दौरान विजय का दोस्त धर्मेंद्र उसे बचाने के लिए आया। तब उसे भी चाकू घोंप दिया गया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन में चाकू लगने से जख्मी दोनों युवकों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां धर्मेंद्र की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। इस सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष मुकेश झा एवं विकास कुमार सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा जख्मी विजय का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।