दृष्टि साथी भान को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। अखंड ज्योति स्वास्थ दृष्टि अभियान के तहत परसा हाई स्कूल परिसर से दृष्टि साथी मोबाईल भान को बीडीओ रजत किशोर सिंह एंव बीइओ युगल किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रबाना किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कोरोना काल में अत्याधुनिक मशीन से लैस मोबाइल भान का अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक ने जनता को सुलभ कराया है जो धन्यवाद के पात्र है। वही मनीष दिवेदी ने कहा कि इस भान से सर्जरी को छोड़कर सभी प्रकार के आखों की बीमारी की जांच होगी। इस मौके पर वरीय प्रोग्राम मैनेजर वरीय प्रोग्राम मैनेजर अर्णव सरकार, प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक कुमार,छबि तिवारी मनीष दिवेदी भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग