कुलपति ने जगलाल चौधरी कॉलेज का किया औचक निरीक्षण
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जेपीयू के कुलपति प्रो फारूक अली के आदेशा नुसार इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक के परीक्षा के दौरान जयप्रकाश विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं अंगी भूत महाविद्यालयों को वर्ग का संचालन सुबह 7:00 से 9:00 तक करना है। इसका निरीक्षण करने के लिए कुलपति शुक्रवार के दिन 8:00 बजे सुबह जगलाल चौधरी महाविद्यालय पर पहुंचे। महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महाविद्यालय पर उपस्थित तो जरूर थे लेकिन विद्यार्थी नदारद थे। छात्रों की उपस्थिति नहीं रहने से कुलपति थोड़े मायूस हुए और उन्होंने प्राचार्य से कहा कि सभी छात्रों का पता एवं मोबाइल नंबर नोट करें ताकि जो फॉर्म भरने वाले आते हैं उसे अगली कक्षा में पढ़ने आने हेतु प्रेरित किया जा सके। कुलपति ने कहा कि मैं स्वयं छात्रों के क्षेत्र में जाकर अभिभावकों से मिलकर कक्षा में आने हेतु आग्रह करूंगा। उन्होंने कहा कि इतना पैसा जो विश्वविद्यालय का खर्च हो रहा है वह सब छात्रों के लिए ही तो है यदि छात्र ही नहीं आएंगे तो हम किसको पढ़ाएंगे। कुलपति ने महाविद्यालय के मैदान एवं अर्ध निर्मित इनडोर स्टेडियम में वालीबॉल का नेट लगा देखकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि अब तक निरीक्षण किए गए महाविद्यालयों में इतनी अच्छी खेल की गतिविधियां कहीं नहीं परिलक्षित हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रयोगशाला का छत जीर्ण अवस्था में दिखाई दे रहा है इसके मरम्मत का अभिलंब व्यवस्था महाविद्यालय के विकास परिषद के माध्यम से कराई जाए। निरीक्षण के दौरान जेपीयू के सीसीडीसी प्रोफेसर हरिश्चंद्र भी साथ में थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग