प्रखंड मुख्यालय सेवानिबृत जनसेवक शिवनाथ कुo श्रीवास्तव को दी गई बिदाई
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार की शाम विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिबृत जनसेवक शिवनाथ कुमार श्रीवास्तव को बिदाई दी गई। मालूम हो कि जनसेवक गत 31 जनवरी को सेवानिबृत हुए थे। जो बनियापुर के बेदौली पंचायत में जनसेवक थे।साथ ही बिगत सात वर्षों से बनियापुर में कार्यरत थे।मौके पर उपस्थित बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने जनसेवक के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें कर्तब्य के प्रति ईमानदार और काम के प्रति हमेशा लगनशील रहने की बात कही। वही प्रमुख मंजूषा ओझा द्वारा भी जनसेवक के कार्यो की सराहना की गई। इस दौरान जनसेवक को फूल-माला पहनाकर अंगवस्त्र और उपहार भी प्रदान की गई। मौके पर मांझी विधायक डॉ सतेंद्र यादव,उपप्रमुख संजय कुमार राम, मणिभूषण ओझा उर्फ लुड्डू ओझा, मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र कुमार राम, पंचायत सचिव उमेश कुमार, लेखापाल कृताल महतों, राजेन्द्र कुमार सिंह, अमितेश कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर पदाधिकारियों और सहकर्मियों से मान- सम्मान पाकर सेवानिबृत जनसेवक काफी अभिभूत दिखें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग