सरस्वती पूजा के ले शांति समिति की बैठक
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना परिसर तथा नगरा ओपी परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा समारोह को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह तथा नगरा ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि सरस्वती पूजा के नाम पर किसी तरह का कोई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होगा।पूजा करने के लिए लाइसेंस लेना होगा एवं मूर्ति का विसर्जन 17 तारीख को पूजा स्थल के नजदीकी तालाब में हर हाल में करना होगा। वहीं यदि पूजा के नाम पर कोई सड़क पर आकर चंदा वसूली करता है तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई की जाएगी। इस अवसर पर बीडीओ श्रीनिवास, सीओ मोहित सिन्हा, नगरा ओपीध्यक्ष पीएल यादव, नित्यनाद सिंह, सरपंच मालती देवी, अरुण कुमार ब्याहुत, अनिल कुमार सिंह, इसरार खान, अरुण ब्याहुत, मो. इरशाद, अखिलेश्वर सिंह व थाना क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन