ट्रक की ठोकर से एक युवक सहित दो छात्राएं घायल, रेफर
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया-मसरख एसएच-73 सड़क पर शुक्रवार की रात्रि में रामबाग नहर पुल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक समेत इंटर की परीक्षा देकर लौट रही दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों में मसरख थाना क्षेत्र के चांदबरवा गांव निवासी भूलन सिंह के पुत्र शिबू कुमार, सरविंद सिंह के पुत्री सलोनी कुमारी, मनोज सिंह की पुत्री सलोनी कुमारी बताई जाती है। घायलों को तरैया थाना पुलिस ने उपचार के लिए रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। वहीं ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर तरैया एसबीआई बैंक के समीप पकड़ा। सूचना पाकर पहुची तरैया पुलिस ने ट्रक को तरैया बाजार से बरामद किया तथा ट्रक चालक को थाने ले गई। तीनों घायलों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन