अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफार्मर में टक्कर मार किया छतिग्रस्त
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के रौजा मसिहन टोला गांव में अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ट्रांसफार्मर पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया।जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति को भी धक्का लग।उक्त बृद्ध रसूलपुर गाँव निवासी वकील राय बताये जाते है।जिसमे बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए आनन फानन में पीएचसी में भर्ती कराया।चिकित्सक सौरभ राज ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।ट्रांसफर के तार टूटकर गिरने से तीन अन्य भी बिजली के हल्के झटके से घायल बताए जाते हैं।घटनास्थल से जनाकारी के अनुसार ट्रक जलालपुर के तरफ से नगरा आ रही थी तभी उक्त गांव के समीप साइकिल से घर जा रहे सिसवां निवासी वृद्ध को टक्कर मार दिया।भागते समय ट्रक चालक अनियंत्रित हो कर ट्रांसफार्मर में जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे ट्रांसफर क्षतिग्रस्त हो गया।ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया।इस संबंध में ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग