अज्ञात चोरों ने घर के खिड़की उखाड़कर की चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार के रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर का खिड़की उखाड़कर लाखों रुपये गहने की चोरी कर ली गई प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर गांव निवासी बिनय सिंह के घर के पीछे स्थित खिड़की को चोरों ने उखाड़कर घर मे घुसे और लाखों रुपये की गहने सहित करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात सामने आयी है इस घटना की सूचना गृह स्वामी ने स्थानीय पुलिस को दिया गया इसके बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच की इस सम्बंध गृह स्वामी बिनय सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग