बनियापुर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा के आयोजन को लेकर बनियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता सीओ स्वामीनाथ राम ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ ने कहा कि इस बार पूजा को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। आयोजन समिति द्वारा हर हाल में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ जूटने पर आयोजक को एहतियात बरतने की जरूरत होगी। वहीं डीजे बजाने अथवा सामूहिक कार्यक्रम अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पाबंदी रहेगी। निर्देशो की अवहेलना करने वालो को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। साथ ही पूजा के आयोजन करने वाले आयोजको को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। जानकारी हो को 16 फरवरी को सरस्वती पूजा का आयोजन होना है।इस दिन मंगलवार है। पूजा के उपरांत बुधवार को मूर्ति की विर्सजन आयोजकों को करना होगा।मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रितेश मिश्रा ने बताया कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालो पर प्रसाशन की पैनी नजर रहेगी। मौके पर मुखिया सहाबुद्दीन मंसूरी, शिवजी दास, सभापति पूरी, ईलताफ आलम, परवेज आलम, शम्स परवेज, रमन पांडेय, रजनीश यादव, नागेंद्र प्रसाद साह, रबिन्द्र राम सहित दर्जनों प्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग