गंगाजल टोला में आज लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर
- नि:शुल्क आंख दांत व अन्य बीमारियों का होगा इलाज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा/ सोनपुर (सारण)। देवराहा बाबा सेवा सदन पहाड़ीचक एवं महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बक्स द्वारा सोनपुर के गंगाजल टोला में रविवार को नि:शुल्क आंख,दांत एवं अन्य बीमारियों की जांच का शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी रोगियों का मुफ्त में जांच किया जाएगा तथा महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों का लेंस लगाकर फ्री में लेन्स लगाकर ऑपरेशन किया जाएगा।आयोजन कर्ता पूर्व दरोगा सह गंगाजल पंचायत के मुखिया प्रत्याशि रामशंकर राय ने बताया शिविर में पंचायत के सभी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का स्वस्थ्य जांच होंगी। पूर्व मुखिया उमेश राय सुरेंद्र कुमार राय किशोर कुमार , पवन कुमार सिंह उपेन्द्र प्रसाद राय व अन्य ने बताया कि आसपास के गांवों से जुटे सभी रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग