मांझी प्रखंड के गौरी गांव में शोक सभा का हुआ आयोजन
- मांझी विधायक ने निजी कोष से 7 लाख 49 हजार रुपए लागत से मांझी-दाउदपुर सड़क निर्माण की घोषणा की
मांझी (सारण)। शनिवार को अपराह्न में मांझी प्रखंड के गौरी गांव में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार झारखंड प्रदेश के छोटे साले रंजन कुमार गिरि के श्राद्ध कर्म के पहले प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी और मांझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में एक शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखने के बाद स्व.रंजन कुमार गिरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मृतात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक डॉ यादव ने अपने निजी कोष से 7 लाख 49 हजार रुपए लागत से मांझी से संन्यासी बजार होते हुए बनवार होकर दाउदपुर मेन रोड को जोड़ने वाली सड़क का नाम रंजन गिरि पथ कराने की घोषणा की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग