दिव्यांगों के सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए शिविर आयोजित
इसुआपुर (सारण)। प्रखण्ड परिसर में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट के सत्यापन हेतु शनिवार को शिविर का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों दिव्यांगों ने भाग लिया। लेकिन इस शिविर के लिए सरकारी स्तर पर कोई इंतजाम नहीं दिखा। जिससे विकलांगो को इस धूप में नीचे जमीन पर बैठकर अपने बुलावे का इंतजार करना पर रहा था। वहीं उनके पीने के लिए पानी तक की भी कोई व्यवस्था नहीं किया गया था। जिससे उन्हें प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता था। जो दिव्यांग चल नहीं सकते थे। उन्हें इस धूप में प्यास बुझाने के लिए पानी लाने हेतु अपने अभिभावकों का इंतजार करना पड़ रहा था। इस बाबत पूछने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नीलिमा सहाय ने कहा कि शिविर के व्यवस्था हेतु सरकार से उन्हें कोई फण्ड नहीं मिला है। वैसे भी किसी को पानी पिलाने का काम उनका नहीं है। मैने दो दिन पहले ही विभाग को शिविर को निरस्त करने के लिए चिठी लिख चुकी हूं। व्यवस्था से खफा राजद के जिला महामंत्री अजय राय ने भी अपनी स्थानीय प्रशासन व सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस मौके पर आये अभिभावकों ने अव्यवस्था के लिए बीडीओ के प्रति अपनी आक्रोश जताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग