रामपुर अटौली पंचायत के वार्ड सदस्या की मौत, मुखिया प्रत्याशी ने जताया शोक

इसुआपुर प्रखंड के रामपुर अटौली पंचायत के वार्ड-12 की महिला सदस्य रामपति देवी का निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह ने उनके दरवाजे पर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और मृतक के आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया।मृतक वार्ड सदस्य का अपना भरा पुरा परिवार पति श्री राय समेत दो लड़कों हैं । मौके पर मुखिया प्रत्याशी ने शव यात्रा में शामिल होकर दाह संस्कार में अपनी सहभागिता दिखाई। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य के निधनं से वे स्तब्ध है भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर डॉ उमेश कुमार,लालू राय,सोनू यादव, सत्यदेव राय, विजय राय, नन्हे राय ब्रीजकिशोर यादव मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग