मशरक में दो पैक्स के 2 बूथों पर 4 केन्द्र पर होगा मतदान

हर बूथ पर रहेंगी सशस्त्र पुलिस का कड़ा पहरा
मशरक (सारण) प्रखण्ड के दो पैक्स में मतदान को लेकर रविवार के शाम मतदान कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी मतदान केन्द्र के लिए रवाना किए गए। सभी 4 मतदान केन्द्र पर दो दो दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। जबकि पेट्रोलिंग दल को मुस्तैद रहने का निर्देश है। निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ मशरक राजीव कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने मतदान केंद्रों का देर शाम जायजा लिया। मशरक प्रखण्ड के तीन पंचायत में पैक्स चुनाव की प्रक्रिया के तहत खजुरी पैक्स में एकमात्र नामांकन बचने के बाद निशा देवी अध्यक्ष पद पर होंगी निर्विरोध निर्वाचित इस पद के लिए दूसरे उम्मीदवार बासुदेव महतो का नामांकन रद्द हो गया जबकि त्रिभुवन तिवारी, संदीप तिवारी, सरस्वती देवी ने नाम वापस ले लिया। इस पैक्स में कार्यकारिणी सामान्य पद पर भी 5 निर्विरोध चुने गए जिस कारण इस पैक्स में प्रशासन चुनाव कराने से मुक्त हो गया। प्रखण्ड प्रशासन मशरक के दुरगौली एवं कवलपुरा पैक्स में चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है । दुरगौली पैक्स में 718 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के दो मतदान केन्द्र पर करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए कुल 2 उम्मीदवार मुरारी सिंह, रविकांत सिंह चुनाव मैदान में है ।जबकि 5 कार्यकारिणी के 8 उम्मीदवार मैदान में सामान्य वर्ग के लिए है। वही कवलपुरा में कुल 815 मतदाता नागेश्वर उच्च विद्यालय बहादुरपुर के दो मतदान केन्द्र पर अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार तारकेश्वर सिंह , सुमित कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह के लिए मतदान में हिस्सा लेंगे। सभी बूथों पर सशस्त्र पुलिस की प्रतिनियुक्ति रहेंगी।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि