दुर्ग टोला स्थित कार्यालय पर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के दुर्ग टोला स्थित कार्यालय पर जेपी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को जम्मु कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर के मौन धारण कर वीरों की शहादत को लोगों ने सलाम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि हम सब को देश के जवानों पर हमेशा गर्व करना चाहिए क्योंकि वे हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। जब भी देश के लोगों पर कोई संकट आता है तो देश के जवान खुद की और अपने परिवार की भी चिंता छोड़कर लोगों को बचाने में जुट जाते हैं। इसलिए हमें सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवाजनों का भी हमेशा सम्मान करना चाहिए। मौके पर संत ज्ञानेश्वर जी, अरूण कुमार, राजू कुमार, सनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग