भारत स्काउट और गाइड सारण ने पुलवामा शहीद को दिया श्रद्धांजलि
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में वीर जवान शहीद हुए थे उनके श्रद्धांजलि सभा मे भारत स्काउट और गाइड गड़खा प्रखंड मुख्यालय पर दल बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन स्काउट ट्रूप के लीडर आशीष रंजन सिंह ने गड़खा प्रखंड के सभी शिनीयर स्काउट्स के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, सभी ने पुष्पांजलि किया , कैंडल जलाकर शहीदों को याद किया, ट्रूप लीडर आशीष रंजन ने कहा कि हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले पुलवामा हमले के अमर बलिदानियों को कोटिशः श्रद्धांजलि। उनका अमर बलिदान हमें आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा जय हिंद। कार्यक्रम में उपस्थित होते हुए, पंचम कुमार, नितेश कुमार, रोहित कुमार, दीपक कुमार, चंदन प्रसाद, मनु कुमार, सूरज कुमार, राहुल सैनी, गोलू कुमार, धीरज कुमार अन्य उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग