गड़खा में अखंड अष्टयाम के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा
- बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ था मंदिर निर्माण के बाद वार्षिकोत्सव शुरू
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा के छपरा रोड स्थित महावीरी अखाड़ा महावीर मंदिर का 11 वां वार्षिक उत्सव सह 24 घंटा का अखंड अष्टयाम को ले रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं व पुरुषों ने लाल पीले परिधान पहनकर कलश यात्रा में हिस्सा लिया तथा भव्य सूर्य मंदिर में ग्रामीणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया।जय श्री राम,जय श्री कृष्ण, हरहर महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय बनी हुई थी। मौके पर मंदिर के पुजारी सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष वृजानंद पाठक,प्रमोद प्रसाद समेत समस्त अन्य थे।बता दें कि 2020 में आई बाढ़ के दौरान से मन्दिर क्षतिग्रस्त हो गई थी।जिसके मुखिया पति अशोक प्रसाद गुप्ता ने अपने स्तर से निर्माण कराया। मुखिया देवन्ति देवी गुप्ता की पंचायत में कहीं भी किसी प्रकार की विकास एवं सहायता की जरूरत है तो सरकारी स्तर से लेकर अपने स्तर तक जरूर किया जा रहा है। महावीरी अखाड़ा मंदिर हम सभी के लिए आस्था का प्रतीक है। जैसे ही क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर जल्द कराया गया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन