बनियापुर में एक दर्जन से अधिक उपभगताओ का बिधुत बिच्छेद किया गया
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिधुत विभाग द्वारा अभियान चलाकर निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभगताओ का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत चतुर्भुज छपरा गांव के विक्रमा प्रसाद रावत, विशेश्वर राय, संगीता देवी,कमला शंकर राय, रामनाथ राय सहित दर्जन भर उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया।सभी उपभोगताओं पर चार हजार से लेकर 26 हजार रुपये तक का विपत्र बकाया था। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना विपत्र जमा करे। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर जे एल एम सहदेव कुमार, मानवबल बीरबहादुर मिस्त्री, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, राजकिशोर गिरी सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग