सहाजितपुर पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ युवक को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी 18 वर्षीय विवेक कुमार है।जो पूर्व में थाना कांड संख्या 41/20 में भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।बताया जाता है कि सिसई हाई स्कूल के समीप पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।जहाँ युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ वाहन के कागजात की मांग करने पर युवक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नही किया जा सका।गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी भी की गई।मगर कोई खास सफलता नही मिल सकी।पुलिस के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग