आपसी विवाद को ले पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ गांव का है। पीड़ित मुनि प्रसाद ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पड़ोस के ही अखिलेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, रोहित प्रसाद सहित पांच लोगों को नामजद कर बताया है कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर सभी लोग दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिए। इधर एक अन्य मामले में कमता गोपालपुर निवासी सोनी मिश्रा ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पति शैलेश मिश्रा, देवर राकेश मिश्रा और सास शिवकुमारी देवी को नामजद कर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग