बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रखण्ड के डाक बंगला परिसर में लोक शिक्षकों की हुई बैठक
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बिहार प्रदेश लोक शिक्षक संघ के बैनर तले रविवार को प्रखण्ड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में लोक शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक हुई।जिसमे विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ मिश्र के द्वारा की गई।बैठक में सर्वप्रथम लोकशिक्षको से संबंधित न्यायालय में चल रहे मुकदमे की प्रगति पर चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी से सभी लोक शिक्षको को अवगत कराया गया।साथ ही सरकार द्वारा लोक शिक्षकों के समायोजन के विषय मे चर्चा करने को लेकर शिक्षकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शम्भूनाथ मिश्रा,मणिभूषण उपाध्याय, हरिनाथ राम, अमरेंद्र कुमार महतों, सुबोध कुमार अम्बेडकर,सिकंदर कुमार राय,बेबी देवी,प्रमीला देवी,रूबी देवी,राजेश प्रसाद, सहित दर्जन भर से ज्यादा लोकशिक्षक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग