बनियापुर में पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रखण्ड के कराह तथा भूसाव पंचायत में अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए आज चुनाव होने हैं। प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी की गई है। सभी कर्मियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। मतदान सुबह 6:30 से शुरू होकर 4:30 तक चलेगा। कराह पंचायत में अध्यक्ष पद के अलावें चार समिति सदस्यों का चुनाव होना है। जबकि भुसाव पंचात में अध्यक्ष पद के अलावें तीन सदस्यों का चुनाव होना है। पैक्स चुनाव के लिए कराह में चार तथा भुसाव में तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बीडीओ ने बताया कि चुनाव के दिन ही मतगणना का कार्य पूर्ण किया जाएगा। बताया जाता है कि भूसाव तथा कराह पंचायत में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद समिति का गठन नहीं हो पाया। जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया को रद्द करते हुए दुबारा चुनाव कराने का निर्देश जारी किया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग