खाना बनाते समय लगी आग मां-बेटा दोनों झुलसे
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर गांव में खाना बनाते समय आग लग जाने से मां और बेटा दोनों रविवार की रात को आग से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में आस-पास के लोगों द्वारा इलाज के लिए तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में रामजी शाह की पत्नी 55 वर्षीय रेशमी देवी और पुत्र राजू शाह शामिल है।परिजनों ने बताया कि रेशमी देवी खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई, जिसे बचाने के लिए पुत्र राजू शाह गया तो वह भी झुलस गया। आग से झुलसी रेशमी देवी की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।चिकित्सकों ने बताया कि आग से रेशमी देवी करीब 70% जल चुकी है। जबकि उसका पुत्र राजू शाह लगभग 30% जल गया है। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग