सदर एसडीओ की मौजूदगी कोपा थाने के परिसर में हुआ शांति समिति की बैठक, पूजा समितियों दिया गया रूट चार्ट
जलालपुर (सारण)। बेहद संवेदनशील माने जाने वाले कोपा थानाक्षेत्र में सरस्वती पूजा 16 फरवरी तथा विसर्जन 17 फरवरी को होगा। इसके लिए पूजा समितियों को रूट चार्ट भी सौंपा गया।कोपा पंचायत भवन पर रविवार को सदर एसडीओ अरूण कुमार की मौजूदगी यह निर्णय लिया गया। पूजा समितियों की बैठक में दो दर्जन से अधिक पूजा समिति के लोग मौजूद थे।सदर एसडीओ ने कहा कि हर हाल में 17 फरवरी को विसर्जन करा देना है।अगर लापरवाही बरती गई तो पूजा समिति पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।हालांकि प्रशासन के इस निर्णय पर पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति भी जताई।सभी निर्णय प्रशासन जबरन थोपेगा।बाद में एसडीओ ने समझाते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न करवाना है।बैठक में सीओ इकबाल अनवर,थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार काजी,मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार साह,राष्ट्रीय बजरंग दल के अभिषेक सिंह,विकास भारती,राजू ठाकुर, बिसिमिल्लाह खां,फहीम खां,टुनू खां, केदार ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग