जलालपुर में युवकों ने पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी वर्षी पर निकाला कैंडिल मार्च

जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखण्ड के देवरिया पंचायत में सैकड़ो युवाओं ने कैंडिल मार्च निकाल दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले की दूसरी वर्ष पर उन शहीद वीर 40 जवानों को श्रृद्धांजलि अर्पित किए। वहीं समाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह की अध्यक्षता में निकली कैंडिल मार्च में सैकड़ो युवको की उपस्थिति रही। कैडिल मार्च को लेकर पंचायत का भ्रमण किया। गया इसके पूर्व आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में गांव के युवाओं ने वीर जवानों को याद किया। मौके पर समाजसेवी मुखिया उमाशंकर भगत ने कहा कि इन 40 जवानों ने यह आहुति देश के लिए दिए हैं जिससे हर भारतवासी चैन की नींद सो सकें वहीं, इसी सेना के जवान हमारे आपके गांव से जाकर देश की सुरक्षा के लिए दिन हो या रात सीमा पर दुर्गम इलाकों में डटे रहते हैं वे सभी हमारे भाई बंधु हैं इस हमले में हमने सबसे खास दोस्तों और भाइयों को खोया है। मौके पर युवाओं ने उन सभी 40 शहीद सीआरपीएफ जवान के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर और उनकी याद में दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया। मौके पर ,सरोज कुशवाहा ,विकाशसिंह,विश्वजीत,विशु, कुणाल हिन्दू प्रकाश शर्मा,बिटू,अनूप कुमार कुंदन कुमार,अभय कुमार, पत्रकार शिवम सिंह और अन्य लोग उपस्थित थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग