अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक संपन्न
मांझी (सारण)। अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में जन-जागृति अभियान के तहत किसान आंदोलन के समर्थन में इनायतपुर के टोला ब्रह्मचारी में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सुमन गिरि ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता का. अरुण कुमार ने कहा कि किसान का बेटा हीं सीमा में जवान के रूप तैयात होकर देश की हिफाजत करता है। किसान और जवान बड़ा कोई धैर्यवान व देशभक्त नही होता। मगर जब किसान का धैर्य टूटता है तो बड़ी से बड़ी सल्तनत हिल जाती है। केंद्र में बैठी सरकार साम्राज्यवादी ताकतों कारपोरेट सेक्टर को लाभ पहुंचाने के लिए तीन काले कानून को किसानों पर लादना चाहती है। ताकि किसान कॉन्ट्रैक्ट के अधीन खेती करे और उसका मूल्य कारपोरेट सेक्टर के लोग तय कर अपनी झोली भरें। इस बात को किसान किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नही हैं और बॉर्डर पर तीन महीने से तीनों काले कानून को समाप्त करने की मांग पर डटे हैं। हम भी किसान के बेटे हैं और आंदोलनरत किसानों के साथ हैं। सरकार मौखिक एमएसपी देने की गारंटी दे रही है तो तो आखिर क्यों उसे कानूनी मान्यता देने से कतरा रही है। पुलवामा में आतंकी हमले के शहीदों को नमन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले सभी किसान के बेटे थे। आखिर सरकार आज तक यह नही पता कर पायी कि बड़ी मात्रा में आरडीएक्स पुलवामा कैसे पहुंचा। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवबालक सिंह, कन्हैया यादव, शिक्षक नेता उदय शंकर गुड्डु, शिवनाथ पूरी, डॉ. रामजी प्रसाद आदि ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन का. चन्द्रमा यादव ने किया। बैठक में हवलदार गिरि, सकलदीप यादव, अरुण कुमार यादव, हेमंत कुमार, राजदेव यादव, रूदल यादव, शत्रुध्न महतो, अजय कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग