राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ के लिए रामगढ़ा में किया गया हवन
गड़खा(सारण)। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के रामगढ़ा गांव में मुखिया पति महेश राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर दु:ख विनाशक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ा गांव के दर्जनों महिला-पुरूषों ने आचार्य सियाराम प्रसाद यादव एवं भागीरथ शास्त्री द्वारा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के सुख, समृधि, शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कर जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

इस अवसर पर मुखिया पति महेश राय ने कहा कि रांची जेल में अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें रिम्स में एडमिट कराया गया। परंतु वहां स्वास्थ्य में बेहतर सुधार नहीं होने के कारण एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने ने कहा कि लालू प्रसाद गरीब, कमजोर समाज का मसिहा है। उन्होंने गरीब, कमजोर लोगों को बोलने की आजादी दी है। जिसके कारण आज के समाज में लोग अपनी आवाज मुखर होकर बोल रहे है। नहीं तो आरएसएस-मोदी सरकार में गरीब, कमजोर लोगों के आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में आज जरूरत है कि गरीबों के मसिहा को अपने समाज के साथ रहे और हवन पूजा कर समाजवाद के पुरोधा, गरीबोंं के मसिहा लालू प्रसाद के जल्द से जल्द स्वास्थ्य होने के लिए कामना की गई। इस मौके पर बिरेन्द्र राय, जितेन्द्र प्रसाद राय, भीष्म प्रसाद राय, शैलेश कुमार राय, चंदन कुमार, मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, प्रिन्स कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग