पांच लीटर शराब के साथ व्यवसायी गिरफ्तार
तरैया/सारण। थाना क्षेत्र के हरदासचक गांव में तरैया पुलिस ने शराब के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी सरल मांझी बताया जाता हैं। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत छापेमारी की जा रही है। इस दौरान हरदासचक गांव में सरल मांझी के घर पर छापेमारी किया गया। पुलिस देखकर कुछ लोग भागने लगे। पुलिस बल के सहयोग से पीछा कर सरल मांझी को गिरफ्तार किया गया। पूछने पर उसने बताया कि वह घर में शराब की बिक्री कर रहा था इसलिए वह पुलिस को देखकर भागने लगा। जब घर का तलाशी लिया गया तो घर के कोने में बोरा से ढका हुआ प्लास्टिक के बोतल में लगभग 2 लीटर तथा स्टील के केन में 3 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा महुआ और मीठा से रात्रि में अपने घर पर ही चुलाई शराब बनाया जाता है और उसकी बिक्री की जाती है। पुलिस गिरफ्तार सरल मांझी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग