ट्रक के नीचे आये मोटरसाइकिल सवार तीन युवक ट्रक, तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग पर भभौली गांव के समीप हुई दुर्घटना में तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायल ताजपुर के बताये जातें है। घायलो में मिथलेश महतो, राकेश महतो तथा शहनाज मियां बताये जाते है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार भभौली गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन युवक ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल लेकर घुस गए। तीनों युवकों को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया.घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण राजीव कुमार सिंह व पुलिस ने तीनों घायलों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया.घटना के बाद थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने दल बल के साथ पहुच कर गाड़ी को जब्त कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग