ट्रक के खलासी की हुई हत्याकांड का मांझी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात आई सामने
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। बीते पांच जनवरी को ट्रक के खलासी की हुई हत्याकांड का मांझी थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगो मे रिविलगंज थाना क्षेत्र के भदपा गांव निवासी सीता देवी कन्हैया यादव तथा सलेमपुर निवासी संतोष यादव शामिल है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि पांच जनवरी को सलेमपुर में जख्मी हालत में ट्रक के खलासी व गरया टोला निवासी जगन्नाथ यादव को अपराधकर्मियों ने जख्मी कर फेक दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता भीम यादव ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान पुलिस द्वारा कई लोगों से पूछताछ भी की गई। पूछताछ के दौरान प्रेम प्रसंग में हत्या होने की बात सामने आई। इसके बाद टेक्निकल सेल तकनीकी जांच से एक दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ। दंपति की निशानदेही पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल दंपत्ति के घर से बरामद किया। गिरफ्तार महिला का भाई भी इस हत्याकांड में शामिल है। जो अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया है की मृतक से शारीरिक सम्बन्ध स्थापित होने के बाद मृतक घर से भाग जाने के लिए दबाव बनाता था। नही भागने पर वह जहर खा लिया। बाद में मेरे भाई तथा मामा मिलकर दोनो उसे जख्मी हालत में सलेमपुर में फेंक दिया। पुलिस महिला के भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग