मांझी दलन सिंह उच्च विद्यालय के परिसर में वार्ड सचिव संघ की हुई बैठक
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के परिसर में रविवार को अभिनव कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्ड सचिव संघ की एक बैठक हुई। जिसमें वार्ड सचिव को अनुरक्षक के रूप चयन करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ अनुरक्षक को सरकारी कर्मी के रूप में मान्यता देने की मांग की गई। इस सम्बंध में सर्व-सम्मति से बीडीओ को एक ज्ञापन देने का भी फैसला किया गया। उधर बरेजा के फरुसहीं के जंगल स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में बरेजा व शीतलपुर पंचायत के वार्ड सचिवों की भी एक बैठक हुई। बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार राय, हर्षबर्धन सिंह, राकेश गिरि, ललन यादव, तारकेश्वर साह गोंड, अर्जुन कुमार, सतीश शर्मा, मो. कलामुद्दीन, उपेंद्र यादव, जगत नारायण गिरि, अनिल यादव, मुकेश कुमार, राजकिशोर गुप्ता, अभ्यानंद उपाध्याय, कन्हैया मांझी, मंटू प्रसाद, पंकज भारती, रौशन सिंह, पंकज चौबे, शैलेश तिवारी, अवधेश सिंह, सत्येन्द्र सिंह, कृष्ण नंदन सिंह, सत्येन्द्र यादव, रीता देवी, रामायण यादव आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग