मांझी के बलिया मोड़ से चोरी की ट्रक के साथ चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संजीव शर्मा की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी पुलिस ने बलिया मोड़ से चोरी की ट्रक के साथ एक चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक पंजाब के मोहाली जिले के खरेर थाना क्षेत्र के धरारी गांव निवासी निर्मल सिंह का पुत्र गुरु मीत सिंह बताया जाता है। थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रक आ रही थी. ट्रक के चालक से गाड़ी की कागजात की मांग की गयी। लेकिन चालक ने कोई कागज नही दिया.जांच के दौरान ट्रक चोरी की बतायी जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग