जेई अदिति कुमारी के नेतृत्व में चार दर्जन से अधिक उपभोगताओं का फिर काटा गया कनेक्शन
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर विधुत प्रशाखा 02 के जेई अदिति कुमारी के नेतृत्व में सोमवार को अभियान चलाकर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित डाढ़ीबाढ़ी गांव में महीनों से बिधुत विपत्र बकाये रखने वाले चार दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया।जेई ने बताया कि सभी उपभोगताओं पर 10 हजार से लेकर 25 हजार तक का बिधुत विपत्र बकाया था।जिन्हें बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी बकाया विपत्र जमा नही कराया गया।जिसके बाद विभागीय निर्देश पर बिधुत बिच्छेदन की करवाई की गई।जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का विपत्र बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना बिजली बिल जमा करे।अन्यथा ऐसे उपभोगताओं को चिन्हित कर बिधुत बिच्छेदन किया जा रहा है।मौके पर लाइनमैन अरुण कुमार,राजकिशोर सिंह,विजय कुमार सिंह,गोविंदा प्रसाद सहित सभी बिधुत कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग