मिर्जापुर पंचायत के सबसे कम उम्र का युवक मुकेश निर्वाचित हुआ पैक्स अध्यक्ष
गड़खा(सारण)। मिर्जापुर पंचायत के प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति यानी पैक्स के चुनाव को लेकर सोमवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान हुआ। मतदान संपन्न होने के बाद गड़खा प्रखंड कार्यालय परिसर में मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ। जिसका देर रात करीब दो बजे परिणाम आया, जिसमें वर्तमान मुखिया गुड़िया कुमारी के पति महेश राय के भाई संजीव रंजन उर्फ मुकेश राय मिर्जापुर पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुआ हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश मिर्जापुर पंचायत के इतिहास में सबसे कम उम्र के पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए है।

प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के सदस्य यानी वोटरों ने सबसे कम उम्र 30 साल के युवा मुकेश को अपना अध्यक्ष चुना है, जिससे मिर्जापुर पंचायत के रामगढ़ा गांव में जश्न का माहौल है। गांव के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि करीब 50 साल बाद मिर्जापुर पैक्स का अध्यक्ष रामगढ़ा गांव का निवासी निर्वाचित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 के पहले मिर्जापुर पंचायत भवन परिसर में पैक्स गोदाम था, लेकिन 1971 के भीषण बाढ़ में ध्वस्त हो गया। इसके बाद से अध्यक्ष पद पर एक ही व्यक्ति काबिज रहा है, जिससे दुबारा गोदाम का जीर्णोद्धार नहीं हो सका और अस्तित्वहिन हो गया। इस बार चुनाव में मतदाताओं ने स्वतंत्र रूप से वोटिंग कर अपना अध्यक्ष को चुना है। जो 30 वर्षीय युवा है। जिनसे किसानों के कल्याण की काफी उम्मीद लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी आदित्य नारायण उपाध्याय, शिवकुमार सिंह व संजीव रंजन उर्फ मुकेश राय मैदान में थे। वोटिंग के दौरान करीब 581 वोट पड़े। जिसमें आदित्य नारायण उपाध्याय को 21, शिवकुमार सिंह को 174 और संजीव रंजन उर्फ मुकेश राय को 387 वोट मिले, इस तरह मुकेश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवकुमार सिंह को 212 वोट से पराजित किया है। वहीं सामान्य सदस्य के रूप में कंचन देवी कुशेश्वर प्रसाद राय, चुनमंती देवी, बिजेश कुमार, शैलेश कुमार यादव पिछड़ा वर्ग के सदस्य संजय कुमार निर्विरोध, सुनिता देवी, अतिपिछड़ा सदस्य जमदार ठाकुर, राधिका देवी तथा अनुसूचित जाति समुदाय का राजकुमार राम व मुनिता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग