टॉप मॉडल ऑफ बिहार का टाइटल जितने पर बधाई देने घर पहुंच रहे लोग
छपरा (सारण)। आई ग्लैम मिसेस इंडिया प्रतियोगिता के पहले चरण में टॉप मॉडल ऑफ बिहार का खिताब अपने नाम करने वाली राखी गुप्ता को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मिसेज बिहार में तीसरा स्थान हासिल करने वाली राखी गुप्ता को बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। सोशल साइट से लेकर लगातार लोग घर पर बधाई देने पहुंच रहे हैं। टाइटल जितने पर सम्मानित कर रहे है। रविवार को बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय झा और भाजपा नगर के अधिकारी व पदाधिकारी भी छपरा उनके घर पहुंचे और बधाई दी। बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं। जिस तरह से आपने मैसेज बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है हम ईश्वर से प्राथना करते है कि आप मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम करें। जब आप बिहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी तो सारण और बिहार अपने को गौरवान्वित महसूस करेगा। इस असवर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री मृत्युंजय झा,जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह, सुषमा सोनी, बिकाश बाबा, अजित कुमार सोनी,रज़ा खान छपरवी, अनूप यादव, गौरव कुमार, अंकु वर्मा, गौतम बंसल, अभिषेक रंजन, राजहंस चौधरी, विक्की श्रीवास्तव, प्रकाश कुमार, कमलेश पांडेय, रामजी चौहान, रितेश कुमार आदि लोग मौजुद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग